नईदिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12516 नए मरीज मिले है। वहीं 13155 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 501 मरीजों की जान चली गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आकड़ा के अनुसार देश ने कोरोना मरीजों की कुल संख्या तीन करोड़ 44 लाख 14 हजार 186 हो गई है। जिसमें से एक लाख 37 हजार 416 एक्टिव मामला है। वहीं तीन करोड़ 38 लाख 14 हजार 080 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है , जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 4 लाख 62 हजार 690 मरीजों की मौत हो गई है।