मगरलोड। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं जिला महिला मोर्चा के आदेशानुसार प्रत्येक बुथ स्तर पर कमल सखी का गठन करना है ।इसी कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा मगरलोड प्रभारी श्रीमति हेमलता यादव ,भाजपा जिला मंत्री श्रीमती प्रेमलता नागवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती राखी साहू, मंडल मंत्री श्रीमती कविता यादव,पार्षद नेता प्रतिपक्ष श्रीमती दुर्गा साहू, श्रीमती झमित सिन्हा के उपस्थिति में बुथ क्रंमाक 59,60,61,62, 63 मगरलोड भैसमुन्डी मे आज कमल सखी का गठन किया गया।
महिलाओं को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी श्रीमती हेमलता यादव ने कहा कि आज पूरे भारत वर्ष में केन्द्र के मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जा रहा है उसे हमे प्रत्येक बुथ स्तर पर जाकर प्रचार करना है । इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमति शांति देवांगन, श्रीमती प्रेमलता साहू, श्रीमती सरिता साहू, श्रीमती राजेश्वरी साहू, श्रीमती दुर्गा यादव, श्रीमती भुनेश्वरी धुव्र, श्रीमती दुलेश्वरी साहू, श्रीमती बिंदा दुबे, श्रीमती चुनिका साहू, श्रीमती योगिता साहू, श्रीमती रूखमणी यादव, श्रीमती ललेश्वरी धुव्र, श्रीमती राजेश्वरी सोनी ,श्रीमती गिरजा ठाकुर, श्रीमती चन्द्रकला सिन्हा, श्रीमती किरन निषाद, श्रीमती सोमेश्वरी निषाद, श्रीमती द्रोपती साहू ,श्रीमती सावित्री पटेल ,श्रीमती भगवती साहू, श्रीमती सुनीता साहू, सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।