नईदिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46232 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 49715 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 564 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख 50 हजार पहुंच गई है। जिसमें से 39 हजार 747 एक्टिव मामला है। वहीं 84 लाख 78 हजार लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 32 हजार 726 लोगों की मौत हो चुकी है।