नईदिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45209 नए मरीज सामने आए है। वहीं इलाज के दौरान 501 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख 95 हजार 806 हो गई है। जिसमें से 4 लाख 40 हजार 962 एक्टिव मामला है। वहीं 85 लाख 21 हजार 617 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 33 हजार 227 लोगों की मौत हो चुकी है।