मुकेश कश्यप @ कुरुद। राहुल गांधी विचार मंच की ग्रामीण कार्यकारिणी का गठन ग्राम मोंगरा में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय के नेतृत्व में रविवार को मोंगरा के राजीव भवन में बैठक आयोजित हुई, जिसमें युवा और अनुभव के मिश्रण के साथ ग्रामीण कार्यकारिणी की टीम सर्वसम्मति से तैयार की गई। सभी नए पदाधिकरियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण भाव के साथ कार्य करने की बात पर बल दिया। मंच को सम्बोधित करते हुए पांडेय जी ने विचार मंच के उद्देश्य और अब तक किये गए कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आगामी समय मे संगठन द्वारा किये जाने वाले कार्यो का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि विचार मंच कांग्रेस की रीति-नीति और उसके विचार धारा का समर्थन करती है। हमारा मुख्य उद्देश्य पार्टी व संगठन शक्ति को मजबूत करना है।
नव गठित टीम में अध्यक्ष भरत लाल साहू, उपाध्यक्ष गनपत विश्वकर्मा, सचिव पुष्प कुमार साहू, सहसचिव जितेंद्र साहू व उमेश साहू, कोषाध्यक्ष नन्द कुमार साहू, संरक्षक रामगुलाम सेन, मार्गदर्शक रामगोपाल साहू, सलाहकार सोहन लाल साहू, मीडिया प्रभारी सुजीत साहू, महासचिव चंद्रशेखर साहू, संगठन प्रभारी रामआसरा साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष नागेश्वर साहू, सदस्य कृष्णा साहू, पवन साहू, कनक साहू, खेमराज साहू, रूमन साहू आदि चुने गए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू, शहर अध्यक्ष लव चन्द्राकर,ब्लॉक सचिव अशोक साहू,सन्तोष प्रजापति, जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ हेमराज साहू उपस्थित थे।