मुकेश कश्यप @ कुरुद। यादव समाज कुरुद के द्वारा गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर इस वर्ष विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया ।रविवार को सुबह 11 बजे से शोभायात्रा निकाली गई,जो कि श्रीकृष्ण मंदिर कुर्मी पारा से सरोजनी चौक तक पहुँची। ततपश्चात मुख्य कार्यक्रम स्थल पर गोवर्धन पूजा और आरती हुई। साथ ही दोपहर भजन एवं प्रवचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के सोलह कलाओं का वर्णन हुआ।
प्रतिवर्ष की परंपरा के तहत इस वर्ष भी यादव समाज द्वारा यह पर्व पूर्ण विधिविधान से मनाया गया।तथ्यों के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गायों की पूजा की जाती है। यह त्यौहार गायों को ही समर्पित है। गोपाष्टमी के दिन लोग गायों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान दर्शाते हैं। गायों को जीवन देने वाला कहा गया है। इन्हें गौ माता भी कहा जाता है। इनकी पूजा ठीक उसी तरह की जाती है जिस तरह किसी देवी की पूजा की जाती है।हिंदू धर्म की संस्कृति और आत्मा गायों को माना गया है। इनकी पूजा देवी-देवताओं की तरह ही की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मान्यता है कि एक गाय में कई देवी-देवता निवास करते हैं। गाय को आध्यात्मिक और दिव्य गुणों का स्वामी भी कहा गया है।
मान्यताओं के अनुसार, जो लोग गोपाष्टमी की पूर्व संध्या पर गाय की विधिवत पूजा करते हैं उन्हें खुशहाल जीवन का प्राप्त होता है। साथ ही अच्छे भाग्य का आशीर्वाद भी मिलता है। यह गोपाष्टमी के दिन पूजा करने वाले व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती हैं।गोपाष्टमी का पर्व हिंदू अनुष्ठानों के अनुसार, बछड़े और गायों की एक साथ पूजा व प्रार्थना करने का दिन है। इस दिन गायों की पूजा पानी, चावल, कपड़े, इत्र, गुड़, रंगोली, फूल, मिठाई, और अगरबत्ती के साथ की जाती है। कई जगहों पर पुजारी गोपाष्टमी की विशिष्ट पूजा भी करते हैं।वैश्विक महामारी कोरोना के चलते कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन और मास्क का प्रयोग समाजजनो द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति भगवती यादव,घनश्याम यादव,किशोर यादव ,लोमश यादव, रमेश पांडेय, कृष्णकांत साहू, अनूप यादव, शिवलाल यादव, राजेंद्र यादव, नीलकंठ यादव, लक्ष्मी यादव, योगेश चंद्राकर, शुभम महराज, मधु यादव, संगीता यादव, दुर्गा चंद्राकर, मिंटु यादव, शिवलाल यादव, छेदन यादव, विककी, राहुल ,पीपी, लल्लू, कृष्णा, गुड्डू, लक्ष्मी यादव, नीलकंठ यादव, राजेंद्र यादव, राहुल यादव, अमित यादव, पी.पी.यादव, बिदिया यादव, बिंदु यादव, सोनी यादव,मोनी यादव, गोलू यादव, भारत ठाकुर, भुवनेश्वर साहू ,कुरूद नगर के गणमान्य नागरिक एवं समस्त यादव समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।