नईदिल्ली। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 44059 नए मरीज सामने आए है। वहीं 41024 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 511 मरीजों की मौत हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 91 लाख 39 हजार 866 हो गई है। जिसमें से 4 लाख 43 हजार 486 एक्टिव मामला है। वहीं 85 लाख 62 हजार 642 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 33 हजार 738 लोगों की मौत हो चुकी है।