नईदिल्ली। विश्व भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 4 करोड़ 87 लाख से ज्यादा मामले सामने आए है। वहीं 7 हजार 375 लोगों की जान चली गई है।
बता दें कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 89 लाख 68 हजार से अधिक हो गई है। वहीं 4 करोड़ 70 लाख लोगों ने कोरोना को मात दे दी है और स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 13 लाख 93 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं वर्तमान में 1 करोड़ 68 लाख 19 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है। यहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में अमेरिका में 1.25 लाख से अधिक नए केस मिले है। दूसरे स्थान पर भारत है। यहां अब तक 91 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। भारत में बीते 24 घंटों में 44 हजार नए मामले मिले है।