नईदिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37975 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं इलाज के दौरान 480 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़कर 91 लाख 77 हजार 840 पहुंच गया है। जिसमें से 4 लाख 38 हजार 667 एक्टिव मामला है। वहीं 86 लाख 04 हजार 955 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 34 हजार 218 लोगों की मौत हो चुकी है।