नईदिल्ली। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 43082 नए मरीज मिले है। वहीं 39379 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 492 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 93 लाख 09 हजार 788 हो गई है। जिसमें से 4 लाख 55 हजार 555 एक्टिव मामला है। वहीं 87 लाख 18 हजार 517 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 35 हजार 718 लोगों की मौत हो गई है।