मुकेश कश्यप @ मगरलोड। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मगरलोड के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालयीन स्तर पर किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रुप में सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य सुरेंद्र साहू ने स्वामी के जीवनी पर प्रकाश डाला। नगर पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा साहू, अरविन्द साहू ने संगठन के महत्व को प्रस्तुत किया।
दुर्गेश शर्मा ने शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन व वर्तमान समय में युवाओं के विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में खूबचंद साहू नगर मंत्री, जयप्रकाश, हीरामण साहू, गैंदलाल, भोला, दानेश व अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए
आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम टिकेश्वरी पटेल, द्वितीय खुशबू सिन्हा, तृतीय पुष्पांजलि यादव, चित्रकला में प्रथम छाया विश्वकर्मा, द्वितीय डागेश्वर पटेल, तृतीय आस्था साहू, मेहंदी में प्रथम सृष्टि डड़सेना, द्वितीय नीलम साहू, तृतीय शेफाली साहू, रंगोली में तारिणी सेन रही। लगभग 42 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।