नईदिल्ली। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 14545 नए मरीज मिले है। वहीं 18002 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 163 मरीजों की जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 06 लाख 83 हजार 708 हो गई है। वहीं 1 करोड़ 02 लाख 83 हजार 708 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 53 हजार 032 लोगों की मौत हो चुकी है।