नईदिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9102 नए मरीज मिले है। वहीं इलाज के दौरान 117 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 6 लाख 76 हजार 838 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 77 हजार 266 एक्टिव मामला है। वहीं 1 करोड़ 3 लाख 45 हजार 985 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 53 हजार 587 लोगों की मौत हो चुकी है।