कुरुद। अधिवक्ता संघ, कुरुद का चुनाव 10 मार्च को होगा। इसी दिन मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस चुनाव के लिए आज 4 मार्च नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख थी। 5 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं 6 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
अधिवक्ता संघ कुरुद के निवार्चन अधिकारी एलपी गोस्वामी से प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ओपी चंद्राकर, रमेश पांडेय एवं लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने अपना नामांकन जमा किया। वहीं महिला उपाध्यक्ष के लिए विनीता अग्रवाल ने नामांकन जमा किया है। इसी तरह उपाध्यक्ष पुरुष के लिए गुणवंत सोलंके, रमेश सिन्हा, हेमंत सिन्हा, सचिव पद के लिए जीवराम ध्रुवंशी, मोहेंद्र चंद्राकर, कोषाध्यक्ष पद के लिए हरिश साहू, सूरज प्रकाश लांबा, यशवंत साहू, सहसचिव के लिए महेंद्र कुमार साहू, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव पद के लिए हेमंत कुमार निर्मलकर और ग्रंथपाल पद के लिए नरेश डिंगरे ने नामांकन दाखिल किया।