धमतरी। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए जिले में तम्बाकू उत्पादों की रोकथाम और कोटपा एक्ट को सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन और ’ब्लूमबर्ग एक पहल’ संस्था द्वारा अंतर्विभागीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। आगामी 06 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से यह कार्यशाला हटकेशर वार्ड स्थित साहेब होटल में किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री मंडल ने अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्यशाला में उपस्थित होकर इसका लाभ लेने कहा है।




