साहित्यकार भाषाविद सम्मान से सम्मानित हुए डुमन लाल ध्रुव

SHARE:

धमतरी। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर डुमन लाल ध्रुव को साहित्यकार भाषाविद सम्मान से सम्मानित किया। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य के जागेश्वर साहू, रामेश्वर शर्मा, जेआर सोनी, परमानन्द वर्मा -रायपुर, डॉ. पीसी लाल यादव – गंडई पंडरिया, दुर्गा प्रसाद पारकर – दुर्ग, रामनाथ साहू -सक्ती, सौरिनचंद्र सेन- महासमुंद, बुधराम यादव – बिलासपुर, रंजीत सारथी -अंबिकापुर, रूद्रनारायण पाणिग्रही -जगदलपुर, डॉ. शैल चंद्रा – नगरी का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव अलबनगन पी., संचालक विवेक आचार्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, डॉ. अनिल कुमार भतपहरी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment