ट्रक ने बाइक सवार को ठोका, कार ने ऑटो को मारी टक्कर, एक बच्ची घायल, ट्रक की ठोकर से युवक के पैर में चोट

SHARE:

धमतरी। जिले में रविवार को कुछ ही घंटे में दो हादसे हो गए, जिसमें एक ट्रक की ठोकर से बाइक सवार के पैर में गंभीर चोट आई है, वही कार की ठोकर से ऑटो में सवार एक बच्ची को चोट लगी है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह-सुबह शहर के म्युनिसिपल स्कूल चौक हाईवे पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 7277 के चालक ने राह से गुजरते हुए एक बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में ट्रक के नीचे बाइक घुस गई थी। वही बाइक सवार के पैर में गंभीर चोट लगी है, जिसे रायपुर रिफर किया गया है। बाइक सवार कौन है इसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

दूसरी ओर इस हादसे के कुछ ही घंटे बाद हाईवे पर ही श्यामतराई के पास एक ऑटो को कार क्रमांक सीजी 05 एजी 7339 ने जबरदस्त ठोकर मार दी। इस हादसे में कार और ऑटो दोनों क्षतिग्रस्त हुए हैं और एक छोटी बच्ची भी घायल हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, आगे की आवश्यक कार्रवाई की गई है।

Join us on:

Leave a Comment