महासमुंद @ मनीष सरवैया । महासमुंद कलेक्टर कार्यालय से 5 किलोमीटर दूर के ग्राम लभरा खुर्द के सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुषों ने रोजगार गारंटी योजना में काम देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग करते हुए कहा है कि ग्राम लभरा खुर्द में ग्रामीणों के पास कोई काम नहीं है। जिस वजह से यहां के महिला पुरुषों को घर बैठना पड़ रहा है, लिहाजा ग्रामीणों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के पास दो वक्त के खाने का पैसे नहीं है। लिहाजा ग्राम लफड़ा खुर्द में रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब निर्माण करने की मांग ग्रामीणों ने की है।
हम आपको बता दें कि लभरा खुर्द के ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन में कहा है कि लभरा खुर्द के ग्राम पंचायत द्वारा गांव में रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब निर्माण करने का प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन वन विभाग ग्राम लभरा खुर्द में तालाब खुदाई की अनुमति नहीं दे रहा है, वन विभाग ने तलाब निर्माण को यह कहते हुए परमिशन नहीं दिया है कि ग्राम से तालाब की दूरी अधिक है और यह तालाब पशुओं, जीव जंतुओं के लिए उपयोगी नहीं होगी। वन विभाग के इस रवैया से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा है कि बेरोजगारी के चलते ग्रामीणों को गांव से पलायन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा है कि सरकार की नैतिक जवाबदारी है कि ग्रामीणों को रोजगार दे, लेकिन जिला प्रशासन और वन विभाग की मनमानी के चलते लभरा खुर्द ग्रामीण बेरोजगारी का शिकार हो रहें है और उन्हें अपने गांव से पलायन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि जिला प्रशासन लभरा खुर्द में रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीणों को रोजगार नहीं देती है तो ग्रामीण महिला पुरुष सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।



