जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 6 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 1 क्विंटल गांजा जब्त, समता एक्सप्रेस की एसी बोगी में कर रहे थे सफर

SHARE:

रायपुर। रायपुर जीआरपी पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। समता एक्सप्रेस की एसी बोगी में सफर कर रहे 6 तस्करों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से करीब 1 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 10 लाख 84 हजार रुपए आंकी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर जीआरपी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि समता एक्सप्रेस की बी 1 बोगी में तस्कर उड़ीसा के रायगढ़ से रायपुर गांजे की बड़ी खेप लेकर आ रहे है। सूचना पर जीआरपी ने समता एक्सप्रेस की एसी बोगी में दबिश देकर 6 तस्करों को गिरफ्तार किया। सभी तस्करों के पास से करीब 1 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है, जिसे जब्त कर लिया गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 10 लाख 84 हजार रुपए है। गिरफ्तार किए गए तस्करों में 1 रायपुर, 4 उड़ीसा और 1 यूपी का रहने वाला है।

पकडे गए तस्करों में प्रवीण सिंह मंदिर हसौद रायपुर, अक्षय पाल, रायगढ़ा उड़ीसा, रवि बीड़िकर रायगढ़ा उड़ीसा, बिज्जू पालका,रायगढ़ा उड़ीसा, चिन्नू श्रीराम, रायगढ़ा उड़ीसा और प्रीतम रायदास,बांदा,यूपी शामिल हैं।

Join us on:

Leave a Comment