Dhamtari : 3 पुलिस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, टीआई प्रणाली वैद्य को सिटी कोतवाली की मिली जिम्मेदारी

SHARE:

धमतरी। धमतरी एसपी प्रशांत ठाकुर ने 3 अधिकारियों की डयूटी में परिवर्तन किया है। इस संबंध में उन्होंने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कुरुद टीआई प्रणाली वैद्य को सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल कोतवाली टीआई शेर सिंह बंदे के डीएसपी बनने कारण कोतवाली थाना एएसआई के भरोसे था। इसके अलावा लारेली बड़ी चौकी प्रभारी दीपा केंवट को कुरुद थाना प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर कोतवाली में पदस्थ एसआई चंद्रकांत साहू को करेली चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

Join us on:

Leave a Comment