प्रदीप साहू ® नगरी | छत्तीसगढ़ सरकार के एक लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने 6 सूत्री मांगों के समर्थन में 23-1 -2023 से हड़ताल पर है और राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं इसी तरह परियोजना नगरी जिला धमतरी के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की अध्यक्ष महेश्वरी साहू ने कहा कि सरकार हमें हड़ताल के लिए मजबूर कर रही है जो सरकार अपनी जन घोषणा में कहा था उसे जल्द लागू किया जाए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से समस्त गर्भवती शिशु वती माताओं की देखभाल बंद है पोषण आहार भी प्रभावित हो रहा है शिशुओं और कुपोषित बच्चों का पोषण आहार बंद है रेडी टू ईट भी वितरण नहीं हो पा रहा है आगे उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती हड़ताल जारी रहेगा यह संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ का अंतिम निर्णय है




