Nagri : ब्लॉक कुकरेल के गुड्डा पारा जाम नाला बीजापुर में डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव के नेतृत्व में निकाली हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा

SHARE:

प्रदीप साहू ® नगरी | सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल के तमाम पदाधिकारियों की उपस्थिति में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा ग्राम पंचायत सियारी नाला के अंतर्गत गुड्डा पारा जाम नाला बीजापुर में क्षेत्र की माताएं युवा साथी एवं बुजुर्ग जन के साथ गांव की गलियों में आम जनों से हाथ से हाथ जोड़कर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कमियों को उनके शासनकाल में बढ़ती हुई महंगाई को आम जन को जानकारी दिया गया एवं छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का बखान कर 2024 के होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देने हाथ से हाथ जोड़कर निवेदन किया गया /
उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश दुबे विधायक प्रतिनिधि नारद ध्रुव जॉन अध्यक्ष सोहनलाल पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करण चंद्राकर जनपद सदस्य सुश्री पुष्पा ध्रुव श्रीमती संतोषी साहू श्री शुरूज लाल कुंजाम राजीव मितान के अध्यक्ष सियारी नाला की सरपंच माताएं युवा साथी एवं बुजुर्ग जन उपस्थित थे हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सियारी नाला में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव जी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक बंधुओं द्वारा विधायक महोदय का स्वागत सम्मान किया।

Join us on:

Leave a Comment