मल्लिकार्जुन खड़गे ने ED – IT की कार्रवाई पर ठोकी ताल, कहा- अरे, छत्तीसगढ़ के लोग डरने वालों में से नहीं

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ को ED और IT से डराने का कोशिश कर रहे हैं. अरे, छत्तीसगढ़ के लोग डरने वालों में से नहीं है, डरना आपको है. अगर मोदी के पास नोटों की गड्डी हैं, तो हमारे पास वोटों की शक्ति हैं. केंद्र सरकार फॉरेन एजेंट है. आरएसएस और बीजेपी सरकारी नौकरी पाने में लगी थी, हमने आज़ादी की लड़ाई लड़ी. यह बात कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे ने आम सभा में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कही.

आम सभा को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज केंद्र की सरकार लोकतांत्रिक सरकार नहीं है, ये काम करने वाली सरकार नहीं है, ये सिर्फ डिटेक्टरशिप चलाती है. राहुल और मेरा भाषण संसद से काट दिया जाता है. हमने सिर्फ सरकार से हिसाब पूछा था. अदाणी की संपत्ति कुछ ही दिनों में हजारों करोड़ कैसे बढ़ जाती है. ऐसा कौन सा जादू है, जिससे अदाणी को इतना फायदा पहुंच रहा है.

Join us on:

Leave a Comment