अडानी मामले की जांच क्यों नहीं हो रही, JPC क्यों नहीं बैठाई जा रही ?- राहुल गांधी

SHARE:

रायपुर। कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी और PM मोदी पर जमकर निशाना साधा है. साथ ही BJP और RSS पर अटैक किया. राहुल गांधी ने कहा कि अडानी मामले की जांच क्यों नहीं हो रही है, जेपीसी क्यों नहीं बैठाई जा रही है. अडानी और मोदी एक हैं. देश का पूरा धन एक व्यक्ति के हाथ में जा रहा है. अडानी की सच्चाई जब तक नहीं आ जाती है रुकेंगे नहीं.

राहुल गांधी ने कहा कि RSS-BJP के लिए एक शब्द है सत्ताग्राही. ये सत्ता के लिए किसी के सामने भी झुक जाएंगे. पार्लियामेंट में मैंने अदाणी पर आक्रमण किया. पूछा कि 609 नंबर से दूसरे नंबर पर कैसे पहुंच गए? आस्ट्रलिया, श्रीलंका जैसे हर जगह उन्हें ही फ़ायदा मिलता है. कांट्रैक्ट मिल जाता है. किसी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने दबाव डालकर कॉंट्रेक्ट दिलवाया है. मैंने पार्लियामेंट में सिर्फ़ इतना पूछा कि आख़िर रिश्ता क्या है? पूरी की पूरी सरकार, मंत्री अदानी की रक्षा करने लग गए.

 

Join us on:

Leave a Comment