धमतरी @ संदेश गुप्ता। राज्य स्तरीय फैशन एफिनिटी द्वारा आयोजित फैशन शो में विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों को ऑडिशन द्वारा चुना गया है, जिसमें धमतरी से दिव्या साहू का चयन हुआ है | मिस धमतरी 2023 बन चुकी दिव्या साहू का मानना है वो यह जीत भी हासिल करके रहेंगी | यह एस.आई. अरुण साहू की सुपुत्री हैं | बचपन से ही यह अपने पढाई और रुचि को बराबर महत्व देते आई हैं | इनका ग्रेजुएशन एन आई टी रायपुर से हुआ है | इन्हे गाना, डांस एवं मॉडलिंग बहुत पसंद है | आगे ये अपने छत्तीसगढ़ राज्य और भारत देश का नाम रौशन करना चाहती हैं जिसके लिए इनके परिवार और मित्रगण ने संपूर्ण सहयोग एवं बधाई दी है |



