अर्जुनी में यात्रियों से भरी बस पलटी, 8 घायल

SHARE:

धमतरी @ संदेश गुप्ता । जिले के अर्जुनी गांव में आज यात्री बस पलटने से 8 यात्री घायल हो गए। हादसे के समय बस में ड्राइवर के अलावा 17 यात्री सवार थे। इनमें से 8 यात्रियों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि रायपुर धमतरी के बीच चलने वाली यादव ट्रेवल्स की मिनी बस की स्टेयरिंग फेल हो गई, जिससे बस रोड चौड़ीकरण के लिए खोदी गई गढ्ढे में जा गिरी और पलट गई। घटना स्थल के आसपास के लोगों ने तुरंत ही सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। वहीं क्रेन की मदद से बस को गढ्ढे से निकाला गया।

Join us on:

Leave a Comment