धमतरी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरु जी के पुण्यतिथि के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा राजीव भवन धमतरी में पंडित नेहरू जी के छायाचित्र पर पुष्प चढ़ाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई कांग्रेसियों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताए मार्ग, उनके आदर्श, सिद्धांतों औैर कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने की बात रखी।
इस दौरान शरद लोहाना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, मोहन लालवानी अध्यक्ष दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड, महापौर विजय देवांगन, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ओमकार साहू, सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड मदन मोहन खंडेलवाल, मदरसा बोर्ड सदस्य अशरफ रोकड़िया, उर्दू बोर्ड सदस्य नजीर अली सिद्धिकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रकाश जैन उपस्थित थे।



