धमतरी । कुरूद थाना इलाके ग्राम अछोटी भाटापारा के तालाब में 2 बच्चियों की डूबकर मौत हो गई । दरअसल दोनों बच्चियाँ तालाब में नहाने के लिए गई थी। नहाने के दौरान दोनों डूब गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक कुरूद के अछोटी निवासी शिवानी साहू (13 वर्ष) और आस्था निर्मलकर (10 वर्ष) गाँव क तालाब में नहाने गयी हुई थी। वहीं नहाने के दौरान दोनों बच्चियों के गहरे पानी जाने से डूबकर मौत हो गई । दो बच्चियों की मौत से गाँव सहित पूरे इलाके में मातम पसर गया। वहीं परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।




