रायपुर संभागीय सम्मेलन में शामिल हुए कुरुद के कांग्रेसी

SHARE:

कुरुद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा के आह्वान पर कुरुद के कांग्रेसी रायपुर में हुए सम्भागीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन में जहां विधानसभा चुनाव में 75 प्लस के लक्ष्य को लेकर रविवार को कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन एकजुटता पर जोर दिया गया।वहीं सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि 15 साल में भाजपा की सरकार कुछ नहीं कर सकी है। सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी सुश्री शैलजा ने भूपेश सरकार की तारीफों के पुल बांधे।सुश्री शैलजा ने दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल को याद किया और कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि है। अपने साथ संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि स्व. शुक्ल उनके पिता तुल्य थे। प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने, और 75 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने की नसीहत दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का कांग्रेस ने हमेशा सम्मान किया है।स्वयं सहित अनेक उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

इस सम्मेलन में कुरुद से राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अजजा आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान,कृषक कल्याण परिषद सदस्य शशि सिंह गौर, आशीष शर्मा, छाया विधायक लक्ष्मीकान्ता साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू,भरत नाहर, जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर,सुमन सन्तोष साहू,कुसुमलता साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,कुरुद मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर,विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद साहू,जिला युकां अध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वरी तारक, सेवादल जिलाध्यक्ष यशवंत गुरु,सरपंच संघ जिला अध्यक्ष डीलन चन्द्राकर, पार्षद उत्तम साहू, संतोषी निषाद,ब्लाक प्रवक्ता योगेश कुर्मी,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू,थानेश्वर तारक,युकां ब्लॉक अध्यक्ष राजू साहू, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रहास साहू, मछुआ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेवक राम तारक,होमेन्द्र साहू,महामंत्री लव चन्द्राकर,रुद्रनाथ साहू तुलसी राम साहू ,गैदराम साहू, जगतपाल साहू, सुखराम सोनकर सहित बड़ी संख्या में कुरुद के कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment