Dhamtari : पात्र-अपात्र सूची जारी

SHARE:

धमतरी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति आवासीय विद्यालय नगरी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अस्थायी रूप से निर्धारित मानदेय (प्रति कालखण्ड) पर अतिथि शिक्षक/छात्रावास अधीक्षक के रिक्त पदों हेतु आवेदन ऑफलाईन के माध्यम से आमंत्रित किया गया था। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इस पर मिले दावा-आपत्ति का निराकरण के बाद अंतिम पात्र, अपात्र सूची का प्रकाशन जिले की वेबसाईट dhamtari.gov.in पर अपलोड किया गया है। सूची अवलोकन हेतु सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग धमतरी के सूचना पटल पर भी चस्पा की गई है।

Join us on:

Leave a Comment