राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई विकासखंड कुरुद ने सौंपा खंड चिकित्सा अधिकारी को सूचना पत्र

SHARE:

कुरुद।  सर्व संविदा कर्मचारी संघ के आव्हान पर 3 जुलाई से आयोजित होने वाले अनिश्चित कालीन हड़ताल के संबंध में  बुधवार को  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई विकासखंड कुरुद द्वारा हड़ताल पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष कुंजबिहारी पाल के नेतृत्व में खंड चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल कुरुद डॉ यू.एस. नवरत्न को सूचना पत्र सौंपा गया। तत्पश्चात सभी कर्मचारी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित कर हड़ताल के रूपरेखा के संबंध में चर्चा कर शासन से अपनी मांग को मनवाने हेतु संघ के दिशा निर्देश में हड़ताल के आयोजन पर चर्चा किया गया। इस दौरान डॉ सुशांत जांगडे, गौरव बंगानी, दीपेश साहू, पुष्पेंद्र साहू, सोमप्रकाश साहू, मनोज साहू, खिलेश कौशल, उमा कश्यप, कविता सिन्हा, चंद्ररूपा साहू, रोहित देवांगन, डाकेश्वर साहू, विनीता साहू, वीणा सिन्हा, आदि उपस्थित थे ।

Join us on:

Leave a Comment