शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 38 पौवा देशी शराब जब्त

SHARE:

धमतरी। अवैध शराब बिक्री कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 38 पौवा देशी शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत 2530 रुपये बताई जा रही है। साथ ही बिक्री रकम 270 रुपये हुए शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुरूद के केनाल रोड महतारी मंदिर के पीछे होण्डा एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 पीएल 1514 में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर विक्रय कर रहा है। सूचना पर कुरूद पुलिस ने रेड कार्यवाही कर शराब के साथ आरोपी सुनील साहू और मनोज राम चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से सफेद लाल नीला रंग के पार्सल थैला में 15 पौवा देशी प्लेन, 23 पौवा देशी मशाला शराब जब्त किया।

Join us on:

Leave a Comment