धमतरी। धमतरी जिले के कृषि विज्ञान केंद्र संबलपुर में भगवान बलराम जयंती कृषक दिवस के रूप में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती पर कार्यशाला का आयोजन भारतीय किसान संघ धमतरी जिले के अध्यक्ष लालाराम चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ कृषि विभाग के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुए। जिसमें प्रदीप चंद्राकर, राजकुमार चंद्राकर, दिलीप पटेल जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।ग्रामों से आए किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।




