कुरूद और धमतरी के कार्यकर्ता जनसंघ के जमाने से भाजपा नेताओं का प्रेरक-अशोक बजाज

SHARE:

कुरुद। भाजपा कुरूद विधानसभा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक भाजपा कार्यालय कुरूद मे संपन्न हुआ, प्रदेश संगठन से मुख्य वक्ता के रूप में अशोक बजाज जी प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता, भाजपा सहकारिता क्षेत्र संस्थापक नेता ने कुरूद विधानसभा मे शक्ति केन्द्र प्रभारी, ग्राम केन्द्र प्रभारी, ज़िला एवं मंडल के प्रभारी- संयोजकों के साथ बैठक में सम्मिलित होकर सदस्यता के गति को तेज करने के लिए विभिन्न प्रकार के सुझाव और टिप्स साझा किये, उन्होंने बारी बारी से सभी मंडल के प्रभारियों से सदस्यता का जानकारी लेकर 2 सितंबर से 12 सितंबर तक कुल 25000 हज़ार से ऊपर भाजपा का आन लाइन सदस्य बनवाने के लिए यहाँ के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कुरूद और धमतरी के कार्यकर्तागण जनसंघ के समय से भाजपा नेताओं का प्रेरक रहे हैं और आज भी इसे निभाने के लिए कार्यकर्ता भाजपा के हर अभियान को जुनून के साथ संपादित करते है !

भाजपा प्रदेश के नेता निरंजन सिन्हा एवं भाजपा ज़िला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कुरूद विधानसभा के कार्यकर्ता भाजपा के कर्मठ सिपाही है। हर लक्ष्य को असानी से पार करते है, इस बार भी सदस्यता अभियान मे कुरूद नंबर 1 रहेगा, बैठक में सदस्यता अभियान के लिए सुझाव साझा करते हुए सिर्री मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर ने कहा कि हमारा लक्ष्य ज़रूर बड़ा है। हमारे सभी प्रभारियों एवं पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्य बनने के लिए हर हाल में से सदस्यता अभियान को तेज करते हुए लक्ष्य को पूरा करेंगे। कुरूद विधानसभा में सर्वाधिक भाजपा सदस्य बनाने के लिए प्रदेश में अव्वल लाना है, सदस्यता अभियान के विधानसभा संयोजक लोकेश्वर सिन्हा ने सभी नेताओं और प्रभारियों का आभार व्यक्त करते हुआ कहा भाजपा के जुनूनी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बदौलत कुरूद विधानसभा ने अब तक 25000 से ऊपर भाजपा सदस्य बना लिए है, बैठक का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री प्रभात बैस ने किया !
इस अवसर पर मंचासीन नेताओं में मुख्य वक्ता अशोक बजाज, भाजपा प्रदेश सदस्य निरंजन सिन्हा, भाजपा ज़िलाध्यक्ष प्रकाश बैस, भाजपा ज़िला उपाध्यक्षगण ज्योति चन्द्राकर, गौकरण साहू, रविकान्त चन्द्राकर, संयोजक लोकेश्वर सिन्हा, मंडल प्रभारीगण भानु चन्द्राकर, श्याम साहु, रामस्वरूप साहू, आदर्श चन्द्राकर, मंडल अध्यक्षगण कुलेश्वर चन्द्राकर, पुस्पेन्द्र साहू, आनंद यदु, होरीलाल साहू, भाजपा नेतागण बीरेन्द्र साहू, मालकराम साहू, सुरेश अग्रवाल, पुजा साहू, कृष्णकांत साहू सहित मंडल के महामंत्रीगण, शक्ति केन्द्र के प्रभारीगण, ग्राम के प्रभारीगण, सदस्यता अभियान मे मंडल स्तर के समस्त सदस्यगण सम्मिलित हुए।

Join us on:

Leave a Comment