कांटाकुर्री डीह में पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा आज से

SHARE:

धमतरी। 20 से 24 सितंबर तक कुकरेल क्षेत्र के कांटाकुर्री डीह में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा सुनाएंगे, वहीं आज बांसपारा कुकरेल से कलश यात्रा कथा स्थल तक निकाली गई जिसमें लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।

पंडित प्रदीप मिश्रा दोपहर को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया, इस दौरान उनका काफिला बाईपास होते हुए धमतरी, रूद्री रुद्रेश्वर महादेव पहुंचा,जहां पर उन्होंने रुद्रेश्वर महादेव का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें