Mahasamund : समर कैम्प का समापन, एकता लंगेह ने किया प्रशिक्षित बच्चों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित

SHARE:

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। समाजसेवी डॉक्टर एकता लंगेह के मार्गदर्शन में आस्था वेलफेयर महासमुंद व साया फाऊंडेशन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन राज्य स्तरीय मासिक समर कैंप का आयोजन किया गया। पूरे एक माह तक लगातार जारी रहने के बाद इस समर कैम्प के समापन अवसर पर डॉक्टर एकता लंगेह ने प्रशिक्षित बच्चों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
 इस अवसर पर डॉक्टर एकता ने बच्चों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने व अपनी योग्यता के बल पर खुद की पहचान की प्रेरणा दी। कहा कि सभी बच्चे मोबाइल  व नशापान जैसी अन्य बुराइयों से दूर रहें।  मासिक समर कैंप के प्रशिक्षित बच्चों ने जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से उनके कार्यालय में मुलाक़ात कर उनसे आशीर्वाद लिया। कलेक्टर से मिलकर बच्चों ने खुशी जाहिर की।
समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मास्टर ट्रेनर अजय शर्मा, अनिस शर्मा, रोशनी सलाम ,सौम्या साहू रोशन सिंह रूप , साधना ठाकुर  को पुरस्कृत किया गया। कैंप के सफल समय संचालन हेतु समाजसेवी रोशाना डेविड,  प्रतिभा गिरी को सम्मानित किया गया।
अंतरा म्यूजिक समर कैंप के सफलता पर जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह समेत समाजसेवी तारिणी चंद्राकर, विपिन मोहंती, शबनम धनवानी, चंचल कौशिक, उत्तरा विदानी, नूरेन चंद्राकर, तुषार कुमार चंद्राकर, आस्था वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी और साया फाउंडेशन के सदस्यों ने शुभकामनाएं व बधाई दी हैं। सभी ने प्रशिक्षित बच्चों को उनके मंगलमय जीवन की शुभकामनायें दी और कहा कि इस म्यूजिक कैंप न केवल बच्चों को संगीत सीखने का मौका मिला बल्कि बडों को भी बच्चों के साथ शांति और सुरमय समय गुजारने का संदेश दिया है।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें