युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी ….  शहर के बठेना वार्ड क्षेत्र अंतर्गत नहर रोड एकता हॉस्पिटल के पास एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हिरेन्द्र साहू पिता शंकर साहू उम्र 24 वर्ष निवासी बठेना वार्ड (मूल निवासी आलेखुटा, थाना मगरलोड) के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी. धमतरी सूरज सिंह परिहार के त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं जांच करते हुए आरोपी का तत्काल पतासाजी कर आरोपी यशवंत ध्रुव पिता लीलाधर ध्रुव उम्र 25 वर्ष निवासी शीतला पारा मंदिर, बठेना वार्ड को कुछ ही घंटों में हिरासत में ले लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी यशवंत ध्रुव ने बताया कि मृतक द्वारा उसके भाई शिवा ध्रुव को जान से मारने की धमकी देने पर वह आक्रोशित हो गया। गुस्से में आकर पास में पड़े पत्थर से हिरेन्द्र साहू के सिर में वार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
सिटी कोतवाली थाना में धारा 103(1) भा.दं.सं. (BNS) के तहत अपराध क्रमांक दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें