धमतरी…. कोतवाली थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी वार्ड में दो नशा विक्रेताओं के बीच हुए विवाद में एक ने दूसरे पर लोहे के बसली से हमला कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पकड़कर पीटा।
पड़ोस में रहने वाले दो नशा विक्रेता श्रवण कुमार सार्वा (गांजा बेचने वाला) और बजरंग धोबी (शराब बेचने वाला) के बीच पहले भी विवाद हुआ था। बुधवार सुबह फिर झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि बजरंग धोबी लगातार आने-जाने वाले लोगों को अश्लील गालियां दे रहा था, जिसे श्रवण सार्वा ने मना कर दिया। इस पर नाराज होकर बजरंग ने उन पर लोहे के सबली से पीछे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में श्रवण कुमार के सिर पर गहरी चोट आई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी बजरंग धोबी सबली छोड़कर भाग निकला।
लेकिन आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनी और उसके पीछे दौड़ लगा दी। कुछ ही मिनटों में वह मराठा पारा मोड़ पर पकड़ा गया। गुस्साए लोगों ने उसे जमकर पीटा। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही आरोपी बजरंग धोबी को हिरासत में ले लिया।




