रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड अंतागढ़ के मड़पा में निरूल नाला में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 80 लाख 62 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने के उपरांत जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं किसानों के द्वारा स्वयं के साधन से करीब 35 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के निर्माण कार्य कराने मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
हसदेव बांयी तट नहर के कार्यों के लिए 1.30 करोड़ रूपए स्वीकृत
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा जिले के विकासखण्ड-सक्ती के अंतर्गत हसदेव बांयी तट नहर के 49.77 किलोमीटर में स्थित हेड रेग्यूलेटर हेतु मरम्मत, पेटिंग, पोताई सहित अन्य कार्यों के लिए एक करोड़ 30 लाख 7 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को कराने मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।




