भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने की मुख्यमंत्री से भेंट, धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की माँग

SHARE:

धमतरी…. भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने  धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट की।

इसके पूर्व किसान संघ ने 16 जनवरी को सभी जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा था। संघ ने ज्ञापन में कहा था कि वर्तमान खरीदी प्रक्रिया में प्रशासन द्वारा किसानों पर अनावश्यक दबाव बनाकर रकबा समर्पण कराया जा रहा है, जिस कारण किसान आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। किसानों के टोकन आदि पर ज्ञापन सौंपा था।

आज तक सरकार के आंकड़ें के अनुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में लगभग देड़ लाख किसान धान बेचने से वंचित हैं। खरीदी केंद्रों पर टोकन नहीं मिलना, नमी, भुगतान से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आना, भुगतान हेतु बहुत से किसानों को 15 दिन तक इंतज़ार करना पड़ रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात में स्पष्ट किया कि किसानों को खरीदी केंद्रों पर बेवजह परेशान न किया जाए। धान की गुणवत्ता के नाम पर मनमानी कटौती बंद हो। जिन किसानों का धान अब तक नहीं खरीदा गया है समय सीमा बढ़ाकर उनकी शीघ्र खरीदी सुनिश्चित की जाए। भुगतान प्रक्रिया को सरल व समयबद्ध बनाया जाए।
किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल की बात सुनने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया की किसान हित में फैसला लिया जायेगा। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ धमतरी जिले के अध्यक्ष लाला राम चंद्राकर द्वारा प्रेस को जारी किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment