धमतरी। आदि परब 2026 का आयोजन आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर नवा रायपुर, अटल नगर में आगामी 13 एवं 14 मार्च को किया जाना है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि आदि परब 2026 के आयांजन के तहत जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं पारंपरिक ज्ञान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए गतिविधियां प्रस्तावित हैं, इनमें-आदि रंग जनजातीय चित्रकला महोत्सव, आदि व्याख्यान जनजातीय विषयों पर व्याख्यान, आदि परिधान जनजातीय अटायर शो शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि आदि हाट शिल्प ग्राम जनजातीय हस्तशिल्प, वनोपज एवं पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कार्यक्रम में जनजातीय कलाकारों, शोधकर्ताओं, कारीगरों और प्रतिभागियों की सहभागिता के लिए ऑनलाईन गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से आमंत्रित किए जा रहे हैं।




