कुरुद। ग्राम सिरसिदा के आंगनबाड़ी केंद्र दो में वजन त्यौहार मनाया गया। इस दौरान केंद्र में 0 से 6 वर्ष के 73 बच्चों, गर्भवती 3 और शिशुवती 4 महिलाओं का वजन एवं ऊंचाई मापी गई। बच्चों के समुचित शारीरिक विकास एवं पोषण स्तर की जांच कर पालकों को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के संबंध में जरुरी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में गांव के सरपंच लीलावती देवदास, उपसरपंच मोहनलाल साहू, पंच पुष्पा बाई पटेल, प्राथमिक शाला के मोहन नगाची, वजन त्यौहार के नोडल अधिकारी मनोज नेताम, कठौली की कार्यकर्ता रूखमणी साहू, कोकड़ी की कार्यकर्ता वंदना ध्रुव, सिरसिदा की कार्यकर्ता सवि साहू, सहायिका रितु ठोकने, मितानिन दुलारी बाई निषाद उपस्थित थे।
सिरसिदा के आंगनबाड़ी केंद्र एक में 79 बच्चों के वजन की माप
ग्राम सिरसिदा के आंगनबाड़ी केंद्र एक में वजन त्यौहार मनाया गया। इस दौरान केंद्र में 0 से 6 वर्ष के 79 बच्चों, गर्भवती 8 और शिशुवती 8 महिलाओं का वजन एवं ऊंचाई मापी गई। इस दौरान बच्चों के वजन, निगरानी और पोषण स्तर के बारे में जानकारी दी गई।
समुचित शारीरिक विकास एवं पोषण स्तर की जांच कर पालकों को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के संबंध में जरुरी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में गांव के सरपंच लीलावती देवदास, नारी कार्यकर्ता सोहद्रा निषाद, कोकड़ी- यमुना साहू, भैसमुण्डी – लक्ष्मी यादव, नोडल अधिकारी मनोज नेताम, प्राथमिक शाला के शर्मा सर, मितानिन सावित्री सिन्हा, कार्यकर्ता तीज साहू, सहायिका अशोदा साहू उपस्थित थे।



