रसूखदार लोग करे कब्जा तो वैध, गरीब बनाए मकान तो अवैध -आशीष रात्रे

SHARE:

धमतरी @ विश्वनाथ गुप्ता …. ग्राम पंचायत पंचायत परसुली व्दारा गांव के प्रेमलाल बंदे सतनामी को मकान हटाने खाली करने की नोटिस से मानसिक प्रताड़ना से परेशान प्रेमलाल बंदे अपने परिवार सहित आमरण अनशन ग्राम पंचायत परसुली के सामने शुरू कर दिया है.आन्दोलन को बसपा नेताओं ने समर्थन किया है.

बसपा नेता आशीष रात्रे ने कहा कि बड़े पैमाने पर धमतरी जिले में सतनामी समाज के लोगों के साथ अन्याय अत्याचार हो रहा है आर पी संभाकर ने कहा कि गांव में और अन्य लोग कब्जा कर कृषि कार्य कर रहे हैं लेकिन जानबूझकर हमारे लोगों को परेशान कर रहें हैं.

बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप जांगड़े ने कहा कि ग्राम पंचायत परसुली तुरंत नोटिस वापस लेने चाहिए है. इस अवसर पर प्रदर्शन में आमरण अनशन पर प्रेमलाल बंदे,घेवर बंजारे,जैन कुमार बंजारे,निर्मल बंजारे, प्रेमलाल मिरे, रामरतन बारले,लीलेन्द बंदे, सुखदेव बंदे, खेमलाल बंदे, ठाकुर प्रसाद गुप्ता, आशीष रात्रे,लिखन बांधे, कुंती बंजारे, हेमलता बांधे,उमा बांधे,उमा बांधे, कनकेश्वरी बांधे, आर पी संभाकर, प्रेमलाल कुर्रे सहित बड़ी संख्या में आंदोलन में डटे हुए हैं
भाजपा नेता धन्नू जांगड़े ने भी आन्दोलन का समर्थन किया.

Join us on:

Leave a Comment