धमतरी। अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को जिले की थाना अर्जुनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 96 पौवा शराब जब्त किया है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लिमतरा मोड़ एनएच-30 ओवरब्रिज के नीचे एक जायलो कार में अवैध शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल सीएसपी धमतरी के नेतृत्व में अर्जुनी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की। मौके पर खिलानंद उर्फ गोलू साहू महेन्द्रा कंपनी की जायलो कार क्रमांक CG-06-L-0282 के पास मिला। कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर खाकी रंग के 02 कार्टून में 96 पौवा शराब जब्त किया। जिसकी कीमत 7,680 रुपये आंकी गई।
आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अर्जुनी पुलिस द्वारा 96 पौवा देशी प्लेन शराब तथा एक पुरानी जायलो कार (कीमत लगभग 2,20,000/- रुपये) को जब्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 37/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




