कुरूद। स्थानीय काली मंदिर परिसर में कुरूद तहसील ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विप्रजनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान होली पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जिला प्रतिनिधि राजेन्द्र श्रोती, भूपेंद्र मिश्रा, जगजीवन मिश्रा, तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कमलेश तिवारी, सचिव लक्ष्मीकांत द्विवेदी तथा आशीष शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली सत्य और अहिंसा की विजय तथा आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक पर्व है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
इस अवसर पर हैग्रीव प्रसाद शर्मा, देवकांत द्विवेदी, कमल शर्मा, नंदकुमार पांडे, महेश शर्मा, अशोक शर्मा, रवि शर्मा, कोमल शुक्ला, नीरज शुक्ला, अनिल झा, प्रमोद शर्मा, दुर्गेश द्विवेदी, मनुराज शर्मा, प्रकाश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।




