धमतरी…. भारतीय किसान संघ धमतरी जिले की बैठक 14 मार्च को नए कृषि उपज मंडी कुरूद में आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय किसान संघ की स्थापना करने वाले स्वर्गीय दंतोपंत ठेंगड़ी के द्वारा राजस्थान के कोटा शहर से 650 सदस्यों के साथ किसानों के लिए संगठन का निर्माण किया गया। स्वतंत्र भारत में किसानो की समस्या के चिंतन करने वाला कोई संगठन नहीं था तब यह संगठन ने प्रमुखता से पूरे भारतवर्ष में किसानों की आवाज बनकर सरकार तक एवं जनता तक अपना पहुंच बनाया आज यह संगठन पूरे भारत पर समय किसानों का सबसे बड़ा संगठन है जिसकी सदस्यता 52 लाख है पूरे भारतवर्ष में ग्रामीण से लेकर जिला राज्य एवं केंद्र स्तर तक किसानो की हर समस्या के लिए समाधान एवं आमदनी कैसे बढ़ाया जाए उसे पर लगातार कार्य चल रहा है आज संगठन द्वारा जिले के समस्त किसानों को अपनी समस्या की समाधान के लिए संगठन में जुड़ने का आह्वान किया गया है ताकि पृथ्वी और हमारे कृषि के देवता भगवान बलराम की उपलब्धि को कायम रख सके।
आगामी कार्य रेखा अप्रैल माह में जिला किसान अभ्यास वर्ग आयोजन के संबंध में चर्चा किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष लाला राम चंद्राकर की उपस्थिति में आयोजित किया गया. इस अवसर पर जिला मंत्री दुलार पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ किसान ललित सिंहा जिला उपाध्यक्ष सिंधु बैस प्रदीप चंद्राकर रामेश्वर सिंहा राजकुमार चंद्राकर रामकुमार तहसील अध्यक्ष टोमन साहू विनय साहू हेमेंद्र साहू ठाकुर राम भोला राम साहू एवं जिला तहसील कार्यकारिणी सदस्य रमन साहू गोपीचंद्राकारटीकाराम साहू नारद पटेल लखन साहू चित्र सेन साहू गजाधर यादव श्री राम ध्रुव दीनदयाल साहू धवल मनहरण धीवर की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




