धमतरी। अवैध पशु परिवहन पर अर्जुनी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 4 बैल को जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही किया गया।
थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेलिया फार्म कोलियारी के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा पशुओं को अवैध रूप से बिना चारा-पानी के रस्सियों में बांधकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को 4 बैलों को अमानवीय तरीके से ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 बैलों को सुरक्षित जप्त किया। मामले में आरोपी भीखम यादव निवासी दर्री थाना पुरूर,जिला बालोद, थान सिंह निवासी डाढ़री थाना पुरूर जिला बालोद एवं डम्मन साहू निवासी कलारतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 30/26 के तहत धारा 04, 06, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




