धमतरी…. किराना दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोने के जेवर और नगदी बरामद किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार नुपेन्द्र मगेन्द्र ने 16मार्च को को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 मार्च को अपने परिजनों के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने हेतु घर एवं दुकान बंद कर ग्राम सेमरा सी गए थे। अगले दिन वापस लौटने पर पाया गया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है तथा अंदर रखे सोने के जेवर एवं नगदी रकम चोरी हो चुकी है। चोरी गए सामान में सोने का हार, मंगलसूत्र,अंगूठी, कान के जेवर एवं लगभग 60,000/-रूपये नगद सहित कुल ,2,27,000/- रूपये मूल्य की संपत्ति शामिल थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान पुलिस ने को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति शांति कॉलोनी चौक के पास घूम रहा है। धमतरी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी चेतन देवांगन ने घटना की रात दुकान में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी किए गए जेवर अपनी माँ के पास रखने एवं चोरी की रकम का उपयोग व्यक्तिगत खर्च एवं मोबाइल खरीदने में करने की जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर से सोने के जेवर (हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान के जेवर),
3,500 रूपये नगद चोरी की रकम से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया । जांच में आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों की भी संलिप्तता पाई गई।
गिरफ्तार आरोपी
चेतन देवांगन, लक्ष्मीकान्त देवांगन, टिकेश्वरी देवांगन




