अभनपुर -राजिम मार्ग पर पिकअप में लगी आग, मचा हड़कंप

SHARE:

अभनपुर। अभनपुर-राजिम मार्ग पर रविवार को एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। इसके चलते हड़कंप मच गया। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के पिपरौद टोल नाका के पास हुई, जहां देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। पिकअप वाहन राजिम से रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। वाहन चालक ने तुरंत प्रतिक्रिया दिखाई और किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन में रखा लगभग 4 लाख रुपए नगद और दो चेक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए ।

जानकारी के अनुसार राहगीरों ने तुरंत आपातकालीन सेवा 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वाहन और उसमें रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है।

Join us on:

Leave a Comment