सट्टा खाईवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री जब्त

SHARE:

धमतरी। सट्टा जुआ खेलाने वाले खाईवाल को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नगदी व सट्टा सामग्री जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बनियापारा, धमतरी में एक व्यक्ति द्वारा सट्टा नामक अवैध जुआ खेलाया जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची और दबिश देकर आरोपी दिनेश ढीमर उर्फ चिकु को सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा । आरोपी के पास से 1000 रुपये नगद, तीन सट्टा पट्टी एवं एक डॉट पेन जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 (क) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Join us on:

Leave a Comment